चूरू: चूरू में जाली पासपोर्ट के साथ हिस्ट्रीशीटर खालिद उर्फ गांधी को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 2, 2026 चूरू। सदर पुलिस ने राणासर निवासी हिस्ट्रीशीटर खालिद उर्फ गांधी को जाली पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने लक्ष्मणगढ़ का फर्जी पता व दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट बनवाया था और विदेश भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर बालरासर तंवरान बस स्टैंड के पास नाकाबंदी कर उसे पकड़ा गया।