पीरटांड: जलेबिया मोड़ पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में शव सौंपा
पीरटांड़ के जलेबिया मोड़ में हुए सड़क हादसे में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के रंगामाटी निवासी पप्पी यादव ऊर्फ मुकेश यादव की मौत हो गई। शुक्रवार को 4 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया की पप्पी यादव बाईक से अपने ससुराल गिरिडीह के झींझरी मुहल्ला आ रहा था।