हरनौत: जनगणना कार्य को लेकर हरनौत प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
हरनौत प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आज गुरुवार से आगामी प्रस्तावित जनगणना कार्य की तैयारी को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन सुबह लगभग 10 बजे जनगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पूजा कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन तथा शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।