भरतपुर: नदबई-खेरली सड़क मार्ग पर सवारियों से भरा थ्री व्हीलर टैम्पू भैंस के सामने आने से अनियंत्रित होकर पलट गया
नदबई-खेरली सड़क मार्ग पर सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर टैम्पू सामने भैंस आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गांव कटारा निवासी 65 वर्षीय रामकिशन और 55 वर्षीय वीरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के हाथों में फ्रैक्चर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।