लातेहार: लातेहार में आज 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी, डिस्मेंटलिंग कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना
लातेहार शहर में आज शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौक से जुबली चौक तक एनसीसी कंपनी द्वारा डिस्मेंटलिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।