सेन्हा: सेन्हा थाना में महाशिवरात्रि के लिए शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी का फैसला
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में आगामी महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर रविवार शाम 4 : 30 बजे सेन्हा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सेन्हा जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने महाशिवरात्रि की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।