बांडीसिमर और लहरियाडीह में डीवीसी कोनार सीएसआर ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 142 मरीजों की हुई जांच। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत डीवीसी कोनार द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डीवीसी डिस्पेंसरी और सीएसआर कोनार की संयुक्त पहल पर आयोजित इस शिविर में विस्थापित गांव में शिविर लगाया गया।