सामाजिक एकजुटता का बना मंच, वैश्य समाज सम्मेलन में समाज हित के मुद्दों पर हुआ मंथन
शाहजहांपुर। वैश्य समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले के नेतृत्व में मोहल्ला सराईकाइयाँ स्थित पंचशील लॉन में वैश्य समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 125 से अधिक वैश्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज की एकता, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संगठित रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की प्रगति, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार गुप्ता फौजी एवं शैलू गुप्ता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया।