शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरिच्छा निवासी आकाश जाटव ने आज सोमवार दोपहर डेढ़ बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके भाई पंकज गहलौत की हत्या के मामले में चल रहे प्रकरण में आरोपी पक्ष लगातार राजीनामे का दबाव बना रहा है।