देवबंद: थाना नानौता पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में फरार पॉक्सो के आरोपी को किया गिरफ्तार
नानौता थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना नानौता में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव बाबूपुरा निवासी समीर पुत्र याकूब ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की।