दतिया नगर: सिद्धार्थ कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, विशाल कुशवाहा की गोली लगने से मौत; कार सवार बदमाशों ने किए 15 राउंड फायर
दतिया शहर में बुधवार रात साढ़े 08 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल कुशवाहा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने एक के बाद एक करीब 15 राउंड फायर किए।