विगत दिनों दमोह जिले में हुई गौ हत्या की घटनाओं से क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में जन आक्रोश की लहर है, जिसे लेकर अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, इस दौरान लोगो की मांग थी कि जिले के चारों तरफ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन इसके पीछे छिपे दोषियों पर शासन प्रशासन खामोश क्यों ?