फर्जी बैंक मैनेजर व महिला आयकर निरीक्षक बनकर 27 लाख की ठगी करने वाला शातिर अंतरराज्यीय दंपत्ति गिरफ्तार!
सीतापुर पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय दंपत्ति को गिरफ्तार किया, जो खुद को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का शाखा प्रबंधक और वित्त मंत्रालय का 'इन्स्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स' बताकर लोगों को सस्ते दामों में नीलामी का सोना और कटे-फटे नोट बदलने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी को अंजाम देते थे।
📍 गिरफ्तारी व बरामदगी:
🔹 अभयुक्त: रोहित बाजपेई और उसकी पत्नी अन्नू बाजपेई (मूल निवासी नेपाल)
🔹 बरामदगी: ₹14,00,000 नकद, लगभग 6 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र/आधार कार्ड और एंड्रॉइड मोबाइल फोन।
🔹 आपराधिक इतिहास: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और बिहार के कई जनपदों में पहले से ही धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम और स्वाट टीम को पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा ₹25,000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
जनता से अपील है कि ऐसे ठगों से सावधान रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CyberCrime #CrimeUpdate #SitapurNews #LawAndOrder