Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

शादी में मेहमान बनकर आए कडिया सांसी गैंग के सदस्य 40 लाख के जेवर की चोरी,दो आरोपी गिरफ्तार माल बरामद!#rajdhani_khabar #u...

Badgaon, Udaipur | Apr 11, 2026

MORE NEWS

*अमृत 2.0 योजना के कार्यों का उपखण्ड अधिकारी ने किया सिटी का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर*

सलूम्बर, 23 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी के निर्देशन में उपखंड अधिकारी सलूंबर जगदीश चंद्र बामनिया द्वाराव शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने बस स्टैंड, गांधी चौक, लोहार गली, बड़ी मोहल्ला, सोनार माता रोड, पाटनपुरा, विलायती वाड़ा सहित शहर की विभिन्न गलियों का दौरा कर पाइपलाइन कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।

उपखंड अधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सड़क पुनर्स्थापन एवं आमजन को होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जा चुका है। वहीं मना की सेर, तुलसी विहार क्षेत्र की सड़कों पर पाइपलाइन कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि अमृत 2.0 योजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर पेयजल एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी। जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की सतत निगरानी के माध्यम से योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अमोल अहारी, मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

--0--

*अमृत 2.0 योजना के कार्यों का उपखण्ड अधिकारी ने किया सिटी का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर* सलूम्बर, 23 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी के निर्देशन में उपखंड अधिकारी सलूंबर जगदीश चंद्र बामनिया द्वाराव शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने बस स्टैंड, गांधी चौक, लोहार गली, बड़ी मोहल्ला, सोनार माता रोड, पाटनपुरा, विलायती वाड़ा सहित शहर की विभिन्न गलियों का दौरा कर पाइपलाइन कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सड़क पुनर्स्थापन एवं आमजन को होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जा चुका है। वहीं मना की सेर, तुलसी विहार क्षेत्र की सड़कों पर पाइपलाइन कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि अमृत 2.0 योजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर पेयजल एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी। जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की सतत निगरानी के माध्यम से योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अमोल अहारी, मीडिया कर्मी मौजूद रहे। --0--

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन सैकड़ों नागरिकों को मिला लाभ, 134 स्थानों पर बहाल हुई स्ट्रीट लाइट

उदयपुर, 23 जून। नगर निगम उदयपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में नागरिकों के लंबे समय से लंबित कार्यों का निस्तारण किया गया तथा कई सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 134 स्थानों पर विद्युत शाखा द्वारा तत्काल कार्रवाई कर रोशनी बहाल कर दी गई। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।
आयुक्त ने बताया कि नामांतरण के 6 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं सफाई व्यवस्था से संबंधित 63 शिकायतों में से 60 का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है।
विवाह पंजीयन एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दस्तावेज पूर्ण होने पर 138 आवेदकों को तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के 865 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 प्रकरण तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के माध्यम से 65 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में 69-क के 5 पट्टे तथा लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के 2 पट्टे जारी किए गए। भवन निर्माण अनुमति शाखा द्वारा 2 निर्माण स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं। अपने लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने पर नागरिकों ने राज्य सरकार एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शहर के विभिन्न उद्यानों में 35 पौधे भी लगाए गए।

शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन सैकड़ों नागरिकों को मिला लाभ, 134 स्थानों पर बहाल हुई स्ट्रीट लाइट उदयपुर, 23 जून। नगर निगम उदयपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में नागरिकों के लंबे समय से लंबित कार्यों का निस्तारण किया गया तथा कई सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 134 स्थानों पर विद्युत शाखा द्वारा तत्काल कार्रवाई कर रोशनी बहाल कर दी गई। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। आयुक्त ने बताया कि नामांतरण के 6 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं सफाई व्यवस्था से संबंधित 63 शिकायतों में से 60 का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है। विवाह पंजीयन एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दस्तावेज पूर्ण होने पर 138 आवेदकों को तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के 865 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 प्रकरण तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के माध्यम से 65 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 69-क के 5 पट्टे तथा लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के 2 पट्टे जारी किए गए। भवन निर्माण अनुमति शाखा द्वारा 2 निर्माण स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं। अपने लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने पर नागरिकों ने राज्य सरकार एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शहर के विभिन्न उद्यानों में 35 पौधे भी लगाए गए।

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

पिता द्वारा बेटी का रेप का मामला,साहब ने तो पीड़िता की पहचानी 
उजागर कर दी क्या पुलिस करेगी कार्रवाई !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice

पिता द्वारा बेटी का रेप का मामला,साहब ने तो पीड़िता की पहचानी उजागर कर दी क्या पुलिस करेगी कार्रवाई !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026