बांसगांव: बांसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण करने वाले अभियुक्त को बांसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
गोरखपुर जनपद के बाँसगाँव तहसील अंतर्गत आने वाले बांसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 15 साल की किशोरी का एक युवक ने अपहरण कर लिया था। किशोरी के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपित युवक अमन को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया।