वारासिवनी: बैंड बाजे की धुन में निकली शोभायात्रा, सम्राट नगर की नहर में गोवारी समाज ने किया भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमा का विसर्जन
गोवारी समाज द्वारा वार्ड नं 12 स्थित गोठान खिल्या मुठया में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल पहुंची श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। नहर पहुंचने विसर्जन किया गया