पंडरिया: कुकदुर में आयोजित बैगा स्वास्थ्य एवं जन संवाद सम्मेलन में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा
27 जनवरी को पंडरिया विधानसभा के ग्राम कुकदुर में बैगा स्वास्थ्य एवं जनसंवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भावना बोहरा सम्मिलित हुई और केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधा हेतु संचालित योजनाओ के बारे में आदिवासी ग्रामीणों को जानकारी दिया।आयुष्मान कार्ड भी विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणो को किया वितरण।