पीरो: आरा–सासाराम रेलखंड पर सख्ती, पीरो में बिना टिकट के यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
Piro, Bhojpur | Apr 11, 2026 आरा–सासाराम रेलखंड पर अब रेलवे प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए रेलवे विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पीरो रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शनिवार की दोपहर 1:00 के करीब बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों और राजस्व नुकसान को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।