मा. मुख्यमंत्री @UPGovt श्री @myogiadityanath जी के दिनांक 21 जून को जनपद महोबा में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत #DIG @rangechitrakoot श्री राजेश एस. द्वारा पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips के साथ संयुक्त रूप से गोरखगिरि पर्वत स्थित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔸 निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
🔸 अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक बिंदु पर सतर्क निगरानी एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
🔸 इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#UPCM #UPPolice #MahobaPolice #Security #Inspection
53 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026