हुज़ूर: टीटी नगर थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Apr 4, 2026 भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टीटी नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो युवक लाडली लक्ष्मी पार्क के पीछे टीटी नगर स्टेडियम के पास गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं|