फुलवरिया: एसपी के निर्देश पर 'सुपर पेट्रोलिंग' तेज, पुलिस निरीक्षक ने फुलवरिया थाने का किया सघन निरीक्षण
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी विनय तिवारी के सख्त निर्देश पर 'सुपर पेट्रोलिंग' अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता धरातल पर दिखने लगी है।इसी क्रम में, साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार द्वारा फुलवरिया थाना क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।