धनवार: महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार, मकान निर्माण में बाधा और मारपीट का आरोप
घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के डोरंडा गांव में जमीन विवाद को लेकर विवाद गहराने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सरिता देवी ने मकान निर्माण कार्य में जबरन बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह एवं घोड़थंभा ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।