मैनपुरी: कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम उदनाडाडा में भू माफियाओं के द्वारा पीड़िता की जमीन पर किया जा रहा कब्जा, एसपी से की शिकायत
सोमवार को कुर्रा थाना क्षेत्र की ग्राम उदनाडाडा निवासी राधा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर भू माफिया के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है और विरोध करने पर भू माफिया ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।