बिंदकी: गोंदहा गांव में घरेलू विवाद के चलते पति से झगड़कर महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गोंदहा गांव में घरेलू विवाद के चलते पति धर्मपाल से झगड़कर महिला मीरा देवी गांव के ही एक सूखे गहरे कुएं में कूद गई। जिसके चलते गंभीर घायल हो गई। जिसे अमौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार की सुबह 10 बजे शव को पीएम के लिए भेजा।