आरोन: हुसैनपुर से MPPSC परीक्षा देने गुना आई महिला के बापू पार्क के पास कार से गहनों का पर्स चोरी
Aron, Guna | Apr 26, 2026 गुना में आरोन तहसील के हुसैनपुर गांव से 26 अप्रैल को एमपीपीएससी की परीक्षा देने आई महिला रश्मि धाकड़ पत्नी सतेंद्र धाकड़ की गुना में बापू पार्क के पास खड़ी कार के कांच तोड़कर जेवर रखा पर्स चोरी हो गया। परीक्षा में जेवर पहन कर जाने की अनुमति नही थी। रश्मि गहनों का पर्स कार में रख गई। पति सत्येंद्र ने कार देखी तो खुलासा हुआ। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।