मनोहरथाना: मनोहरथाना बीनागंज रोड स्थित दुकान पर 9 व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की, दुकानदार को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद
मनोहर थाना कस्बे में अवैध शराब बेचने के दबाव को ठुकराने पर एक बीनागंज रोड़ स्थित किराना दुकानदार और उसके भाई पर हमले का मामला सामने आया है। करीब 9 हमलावरों ने लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में केद । पीड़ित लेखराज लोधा (28) निवासी बीनागंज रोड ने मनोहर थाना थाने में मामला दर्ज कराया।