सदर: लंका पुलिस ने फायरिंग के मामले में तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 22, 2026 वाराणसी। थाना लंका पुलिस ने करमनवीर सुसुवाही चौराहे के पास क्रेटा कार से मोटरसाइकिल सवार पर अवैध असलहे से फायरिंग करने के मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नितेश पाण्डेय उर्फ बग्गा, मोहम्मद इसराइल उर्फ साहेबा और सैफी अख्तर उर्फ जुनैद के रूप में हुई है।