बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से 605 टेट्रा पैक शराब के साथ रोहतास का तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जब्त
Buxar, Buxar | Oct 7, 2024 मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा रोहतास जिला के एक तस्कर को शराब के साथ वीर कुंवर सिंह सेतु से गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद पुलिस को यह कामयाबी गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के पास सोमवार को 3 बजे अपराहन में मिली. जांच के दौरान पकड़े जाने के बाद ऑटो रिक्शा से ले जाई जा रही विदेश ब्रांड के 605 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई.