जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे मिली शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुहान खोह गांव के एक किसान ने कुछ लोगों पर उसकी सरसों की फसल जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह खेत से सरसों निकालकर ट्रॉली में भरकर घर ले जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने ट्रॉली रोक ली और पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज की।