विकास भवन में कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी की। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर कर्मचारी नाराज हो गए। एसोसिएशन ने ट्रांसफर की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। प्रशासन स्तर पर जांच चल रही है