छबड़ा: छबड़ा में श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज का कार्यक्रम हुआ संपन्न
Chhabra, Baran | Aug 30, 2025 छबड़ा में शनिवार को श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर गुर्जर समाज का विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैसला, कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल और छबड़ा एसडीएम रामसिंह गुर्जर सहित समाज की बड़ी शख्सियतें मौजूद रहीं।