कोंच: तिनेरी पंचायत में मनरेगा जांच के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
Konch, Gaya | Apr 2, 2026 प्रखंड की तिनेरी पंचायत में बुधवार को मनरेगा योजनाओं की जांच के दौरान दो पक्षों के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया। इस संबंध में गुरुवार सुबह 10 बजे दोनों पक्षों की ओर से आंती थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, जिला गया के लोकपाल द्वारा मनरेगा कार्यों की जांच की गई। जांच टीम में जिला स्तर से आए पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिंह थे।