कोरबा: SECL गेवरा की ब्लास्टिंग से बरस रहे 'मौत के पत्थर', बाल-बाल बचे ग्रामीण, अब महाघेराव की चेतावनी
Korba, Korba | Jul 6, 2026 कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां SECL की हैवी ब्लास्टिंग से ग्राम नराईबोध के ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान में हो रही भीषण ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों पर पत्थर गिर रहे हैं, मकानों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।