कटिहार के आजमनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दक्षिण टोला में एक सहायक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ करने तथा आपत्तिजनक विषय पढ़ाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। #brekingnews #katihar