हज़ारीबाग: इंगुनिया में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान बाइक चोरी हुई, बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत
चौपारण। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। घरों और दुकानों के बाद अब सार्वजनिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों के वाहन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला रविवार की रात पड़रिया पंचायत के ग्राम इंगुनिया का है, जहां शिव शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घट