ग्वालियर गिर्द: 1 अगस्त शनिवार को ग्वालियर के कई इलाकों में 4 घंटे रहेगी बिजली कटौती, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद
शनिवार, 1 अगस्त को ग्वालियर शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए लाइन शिफ्टिंग और आवश्यक संधारण कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार रात 9:00 बजे जारी की गई।