चांपा: बिर्रा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी सुरेंद्र कश्यप को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र कश्यप, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुरेंद्र कश्यप के कब्जे से 35 पाव देशी शराब को जब्त किया है।