सहावर: धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयन्ती, बधारी कला सहित कई गांवों में पहुंचे सपा नेता धीरेन्द्र तोमर मुख्य अतिथि रहे
जनपद कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र के बधारी कला गांव में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई,इस दौरान सपा के युवा नेता धीरेन्द्र तोमर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।