बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग मामलों में 23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 23 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.