बेगूसराय: बेगूसराय में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे, डीएम ने जारी किया आदेश
जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम तुषार सिंगला ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय कक्षा 1-8 तक को 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. यह आदेश सोमवार की शाम 04:00 बजे दी गई. इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे. डीएम ने कहा कि बढ़ते ठंड बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित न करें इसको लेकर यह निर्देश दिया गया है.