बेगूसराय: नावकोठी पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया दस्तयाब
नावकोठी थाना की पुलिस ने अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पिछले दिनों नावकोठी थाना में एक महिला के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर महिला को सकुशल बरामद कर लिया है.