बेगूसराय: कैंटीन चौक पर AISF कार्यकर्ताओं ने BPSC परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
कैंटीन चौक पर AISF समेत विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने BPSC परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार की दोपहर 01:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया है. इस मौके पर AISF नेता अमीन हमजा कहा कि आज छात्र सड़कों पर हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी फिक्र नहीं है.