महोबा: मोहारी निवासी विवाहिता ने अपने मायके मुख्यालय के कांसीराम कॉलोनी में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी 28 वर्षीय पूजा पत्नी रघुवीर सिंह ने अपनी मां सीमा निवासी कांसीराम कॉलोनी एसपी आवास में फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां ने बताया कि खाना बनाने को लेकर कहा सुनी होने के बाद बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।