खकनार: सिरपुर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
सिरपुर में आगामी त्योहारों रमजान,अंबेडकर जयंती और ईद-उल-फितर को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।पुलिस ने युवाओं को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की शपथ दिलाई और साइबर अपराध,महिला सुरक्षा,ट्रैफिक नियमो पर जागरूक किया।