खकनार: शंकर फालिया में लोगों को नहीं मिल रहा नल-जल योजना का लाभ, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं ग्रामीण #jansamasya
गर्मी की शुरुआत होते ही जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांगरी अंतर्गत शंकर फालिया में पानी की किल्लत चरम पर है।ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं,लेकिन जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं।सरकार द्वारा हर घर नल जल योजना का बखान तो किया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।प्रशासन भले ही दिल्ली से अवार्ड लेकर आया हो,यहां के सूखे नल हकीकत बया करते ह