खकनार: बसाली में कुएं की सफाई के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत
खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम बसाली में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मजदूर कुएं की सफाई का काम कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद जब वे ऊपर आ रहे थे, तभी क्रेन की ग्रिल टूट गई, जिससे चारों मजदूर नीचे गिर गए।हादसे में बबलु पिता नानका और तातिया पिता मदन की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायल हो गए।