बेतिया: सरिसवा गांव में बिजली की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, जीएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
आज 19 जुलाई शनिवार सुबह करीब 11 बजे मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री की जान चली गई। मृतक की पहचान महछी बनकटवा निवासी कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण सिंह सरिसुआ गांव में दीपक शाह के घर निर्माण कार्य के दौरान बीम डाल रहे थे, तभी एक खुले बिजली के तार की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।