पूरनपुर: नगर में सील से खुलने तक, बिना डॉक्टर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई सवालों के घेरे में
पूरनपुर। नगर में बिना डॉक्टर संचालित हो रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित की मौजूदगी में छापेमारी की थी। इस दौरान बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और उत्तम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर अनुपस्थित मिले थे।