बहराइच: भोटनिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोटनिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच जारी है।