परिहार: शराबबंदी के बीच सिरसिया बाजार में नशे में पड़ा व्यक्ति, वीडियो वायरल
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद परिहार प्रखंड के सिरसिया बाजार में सड़क किनारे एक व्यक्ति के नशे की हालत में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति सड़क पर बेसुध पड़ा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सवाल